भौतिक प्रदेश भौतिक प्रदेश का तात्पर्य– ● स्थल मण्डल पर स्थित भौगोलिक उच्चावच (जैसे-पर्वत, पठार, मैदान, झील, नदियाँ), प्राकृतिक वनस्पति, वन, प्राकृतिक संसाधन आदि का किसी क्षेत्र विशेष के सन्दर्भ में अध्ययन, भौतिक प्रदेश कहलाता है। भौतिक प्रदेश के विभाजन का आधार– 1. स्थल स्वरूप जैसे पर्वत, पठार, मैदान, मरुस्थल। 2. भौगोलिक दशाएँ जैसे जलवायु, मृदा, प्राकृतिक वनस्पति वर्षा की मात्रा। 3. विशिष्ट आर्थिक लक्षण जैसे खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन, औद्योगिक क्षेत्र एवं विकास। 4. कृषि एवं फसल प्रतिरूप। […]