उपसर्ग
• उप (पास) + सर्ग (जुड़ना)
पास लेकिन पहले जुड़ना
• वे शब्दांश जो किसी शब्द के पहले/पूर्व जुड़कर उस शब्द के अर्थ को परिवर्तित या प्रभावित कर देते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं; जैसे–
वि + हार = विहार (घूमना)
सम् + हार = संहार (मारना)
आ + हार = आहार (भोजन)
• ‘धान’ शब्द का अर्थ होता है– ‘अन्न/चावल’
• जब ‘धान’ शब्द के साथ अलग-अलग उपसर्ग प्रयोग किए जाते हैं तो अर्थ भी अलग-अलग निकलता है; जैसे–
प्र + धान = प्रधान (श्रेष्ठ)
वि + धान = विधान (कानून)
सम् + वि + धान = संविधान (सम्यक कानून)
उप + धान = उपधान (तकिया)
परि + धान = परिधान (पहनावा/वस्त्र)
अपि + धान = अपिधान (ढक्कन)
उपसर्ग की विशेषताएँ–
(i) ये शब्दांश होते हैं।
(ii) इनका कोई स्वतंत्र अर्थ नहीं होता।
(iii) ये किसी शब्द के प्रारम्भ में जोड़े जाते हैं।
(iv) ये शब्द के साथ जुड़ते हैं, उसके अर्थ को पूर्णत: या आंशिक रूप से परिवर्तित या प्रभावित कर देते हैं।
(v) इनमें संधि नियम लागू रहता है परन्तु सब में लागू रहे यह आवश्यक नहीं।
उपसर्ग के तीन प्रकार हैं–
1. तत्सम/संस्कृत भाषा के उपसर्ग
2. तद्भव/हिन्दी भाषा के उपसर्ग
3. विदेशी भाषा के उपसर्ग
1. तत्सम/संस्कृत भाषा के उपसर्ग (22)
• 8 = (अ) अति, अधि, अनु, अप, अपि, अभि, अव, आ
• 4 = (प) प्र, प्रति, परा, परि
• 4 = निर्, निस्, दुर्, दुस्
• 2 = (उ) उद्, उप
• 2 = (स) सु, सम्
• 2 = नि, वि
2. तद्भव/हिन्दी भाषा के उपसर्ग
• अ, अध, अन, उ, औ, उन, नि, पर, बिन, भर, सम, दु, ति, चौ, पच, क, का, कु, स, चिर, न, नाना, बहु, आप
3. विदेश भाषा के उपसर्ग
अरबी/फारसी भाषा के उपसर्ग | अंग्रेजी भाषा के उपसर्ग |
ब, बा, बे, बिला, बद, खुश, ऐन, गैर, ना, सर, हम, फ़ी, ला, दर, कम, हर, अल, बेश, नेक | हाफ, हैड, डिप्टी, चीफ, सब, कॉ, वाइस, जनरल |
1. संस्कृत के उपसर्ग (तत्सम उपसर्ग)
क्र. सं. | उपसर्ग | अर्थ | उपसर्ग से बने शब्द |
1. | अति (अधिक) | अधिक/परे | अत्युत्तम, अत्यंत, अत्याचार, अत्यल्प, अतिक्रमण, अतीत, अत्युक्ति, अत्यावश्यक, अतिवृष्टि, अतिशय, अतिरिक्त, अतिमानव, अतींद्रित, अत्याधुनिक, अतीव, अतिव्याप्ति, अतिसार, अतिभोग, अतिरंजना, अत्यधिक, अतिकाल, अतिप्रिय, अतिरेक |
2. | अप | बुरा/विपरीत | अपराध, अपव्यय, अपमान, अपशकुन, अपयश, अपकार, अपंग, अपवर्तन, अपेक्षा, अपकर्म, अपकीर्ति, अपहरण, अपकर्ष, अपशब्द, अपगति, अपभ्रंश, अपरूप, अपयोग, अपघर्षण, अपराग, अपचार, अपमिश्रण, अपवाद, अपकर्ष, अपव्यय |
3. | अपि | भी | अपितु, अपिधान (ढक्कन), अपिहित (ढका हुआ), अपिधि |
4. | अधि | प्रधान/श्रेष्ठ | अधिपति, अधिकार, अध्यादेश, अधीक्षण, अध्यापक, अधित्यका, अधिगम, अधिक, अधीन, अधिराज, अध्यक्ष, अधिनियम, अध्यात्म, अधिकरण, अधिनायक, अधिसूचना, अधिमास, अध्याय, अधिष्ठाता, अधिष्ठान, अधीश, अधिमास, अधिशासी, अधिमूल्य, अधिराज्य, अधिलाभ, अधिकांश, अधिकृत, अधिभार |
5. | अनु | पीछे/समान | अनुबंध, अनुभव, अनुकरण, अनुकूल, अनुरोध, अनुवाद, अनुशासन, अनुचर, अनुरूप, अनुगामी, अनुमान, अनुक्रम, अनुज्ञा, अनुदान, अनुताप, अनुच्छेद, अनुज, अनुराग, अनुशंसा, अनुसार, अनुष्ठान, अन्वीक्षण, अन्वेषण, अनुस्वार, अनुगृहीत, अन्वीक्षक, अनुज्ञप्ति, अनुपूरक, अनुप्रास, अनुगमन, अनुग्रह, अनुकंपा, अन्वय |
6. | अभि | पास/सामने | अभिलाषा, अभिशाप, अभिभाषण, अभ्यास, अभिमान, अभिमुख, अभिवादन, अभिषेक, अभिभूत, अभिसार, अभिप्राय, अभ्यागत, अभ्युदय, अभिनय, अभिज्ञ, अभिज्ञान, अभिशंसा, अभिनव, अभीष्ट, अभ्यर्थी, अभिमन्यु, अभिसार, अभिराम, अभियंता, अभिन्यास, अभिधा, अभ्युत्थान, अभियुक्त, अभिक्रान्ति, अभिघात, अभिदान, अभियोग, अभिनन्द, अभिजात, अभिकथन |
7. | आ | तक/से | आभूषण, आरक्षण, आकर्षण, आजन्म, आमरण, आगमन, आदान, आदर्श, आजानु, आमंत्रण, आपत्ति, आक्षेप, आवेग, आनन्द, आपात, आहार, आमुख, आजीवन, आदेश, आराधना, आसन्न, आरोपण, आकार, आख्यात, आकलन, आकुंचन, आभार, आच्छादन, आकंठ, आभरण, आरोहण, आजीविका, आकांक्षा। |
8. | अव | बुरा/हीन | अवकाश, अवनति, अवसाद, अवतीर्ण, अवगुण, अवतार, अवबोध, अवधारणा, अवनत, अवगत, अवरोध, अवरोह, अवधि, अवमानना, अवसर, अवलोकन, अवस्था, अवज्ञा, अवधारणा, अवधान, अवगाहन, अवगुंठन, अवचेतन, अवाप्ति, अवांतर, अवदशा, अवमानव, अवपात, अवमर्दन। |
9. | उद् | ऊपर/श्रेष्ठ | उन्नति, उद्योग, उच्चारण, उद्गम, उल्लंघन, उत्थान, उत्कर्ष, उद्घाटन, उच्छ्वास, उत्कृष्ट, उत्कंठा, उल्लेख, उल्लास, उत्पन्न, उत्सर्ग, उद्बोधन, उन्मत्त, उन्माद, उन्मेष, उन्मुख, उज्जयिनी, उद्घोषणा, उदय, उत्तम, उज्ज्वल, उद्यम, उद्देश्य, उद्घोष, उद्भव, उद्गार, उत्कोच, उत्खनन, उन्मूलन, उच्छृंखल |
10. | उप | पास/सहायक | उपनाम, उपवन, उपस्थित, उपकार, उपहार, उपत्यका, उपचर्या, उपक्रम, उपयोग, उपदेश, उपभोक्ता, उपमा, उपनिवेश, उपसंहार, उपयुक्त, उपनेत्र, उपासना, उपकृत, उपसमिति, उपाध्यक्ष, उपचार, उपमान, उपयुक्त, उपलक्ष्य, उपरोध, उपराष्ट्रपति |
11. | दुस् | बुरा/विपरीत/ कठिन | दुष्कर्म, दुस्साहस, दुस्साध्य, दुष्कर, दुस्तर, दुस्स्वप्न, दुश्चक्र |
12. | दुर् | कठिन/बुरा/विपरीत | दुर्गुण, दुराचार, दुर्दशा, दुर्जन, दुर्घटना, दुर्गति,दुरुपयोग, दुर्योधन, दुर्लभ, दूराज, दूरम्य |
13. | निस् | बिना/बाहर | निश्छल, निष्काम, निश्चय, निस्संदेह निष्कपट, निश्शंक, निस्सीम |
14. | निर् | बिना/बाहर | नीरस, निर्जन, निर्मल, निराशा, निरपराध, निरपेक्ष, निरर्थक, निरादर, नीरोग, नीरव, नीरंध्र |
15. | नि | बिना/विशेष | निडर, निवास, नियम, नियुक्ति, निषेध, निबंध, निकाय, नियोजन, निवारण, निषेचन, निदान, निवृत, निवेदन, न्याय, निधि, निगम, निहित, निमग्न, निकृष्ट, निगोड़ा |
16. | परा | विपरीत/पीछे/अधिक/उल्टा | पराकाष्ठा, पराक्रम, पराजय, परामर्श, पराभव, परावर्तन, पराविद्या, पराभूत, परार्थ, पराजित, परावर्तन |
17. | परि | चारों ओर/पास | पर्यावरण, परिक्रमा, परिचय, परिवर्तन, पर्यटन, परीक्षा, परिणाम, परिवार, परिक्षेत्र, परिधान, परिभ्रमण, परिचालन, परिणय, परिधि, परिष्कार, परिपक्व, परिजन, परिक्रमण, परिचारक |
18. | सु | अच्छा/सरल | सुपुत्र, सुलभ, सुगम, सुबोध, स्वागत, सुदूर, स्वच्छ, सुदर्शन, सुरम्य, सुभाषित, सुशिक्षित, सुजन, सुकवि, सुकुमार, सुसाध्य, सुयोग्य, सुरक्षा, सुचारु, सुमार्ग, सुशासन, सुयश |
19. | प्र | आगे/अधिक | प्रबल, प्राध्यापक, प्रस्थान, प्रचार, प्रयत्न, प्रयोजन, प्रगति, प्रसिद्ध, प्रभाव, प्रमाण, प्रपंच, प्रदर्शन, प्रमाण, प्रकार, प्रकाश, प्राचार्य, प्रयोग, प्रधान, प्रसार, प्रकृति, प्रवाह |
20. | प्रति | प्रत्येक/विपरीत | प्रतिघात, प्रत्यक्ष, प्रतिनिधि, प्रतिष्ठा, प्रतिलिपि, प्रतिकूल, प्रतिध्वनि, प्रतिक्षण, प्रतिज्ञान, प्रतीक्षा, प्रतिरूप, प्रतिदिन, प्रत्याहार, प्रतिहिंसा, प्रत्याशा, प्रतिमाह, प्रत्युपकार, प्रतिबंध, प्रतिहस्ताक्षर, प्रतिभा, प्रत्युत्तर, प्रतिच्छाया, प्रतिद्वन्द्वी, प्रतिवेदी, प्रतिलोम, प्रतिलोम, प्रतिपत्र, प्रतिपक्ष, प्रतिभा, प्रत्यार्पण |
21. | वि | विशेष/भिन्न | विपक्ष, विमुख, वियोग, विनाश, विदेश, विनय, विजय, विक्रय, विफल, विज्ञान, विकर्षण, विनम्र, विन्यास, विवाह, विवाद, विनियोग, विकिरण, विकास, विचार, विक्षत, विपत्ति, विलाप, विवेक, विविध, विहार, विधान, व्यवहार, व्यवधान |
22. | सम् | अच्छी तरह/पूर्ण शुद्ध | सम्मुख, सम्मान, संगम, सम्मेलन, सम्पूर्ण, संतोष, संकल्प, समागम, संयम, संशोधन, संहिता, संस्कार, संवेदना, संतुलित, संन्यास, संस्था, समधिक, संतृप्त, सम्प्रदाय, संभव, समायोजन, संज्ञा, संरक्षक, समुचित, संदेश, संक्रमण, संकलन, संगीत, संक्षेप, सम्मोहन, सम्बन्ध, सन्निकट, संकर, संचार, संदेह |
2. हिन्दी के उपसर्ग (तद्भव उपसर्ग)
क्र.सं. | उपसर्ग | उपसर्ग से बने शब्द |
1. | अ (नहीं) | असत्य, अकारण, अयोग्य, अज्ञान, अहित, अव्यय, अपवित्र, अभाव |
2. | अध (आधा) | अधमरा, अधपका, अधखिला, अधबीच, अधपाव, अधखुला, अधकचरा, अधजला, अधपई, अधसेरा |
3. | अन (नहीं) | अनसुना, अनबन, अनमोल, अनगिनत, अनहित, अनपढ़, अनचाहा, अनमेल, अनदेखा, अनगढ़, अनहोनी, अनबूझ, अनकहा, अनजान, अनखाया |
4. | उ (ऊँचा) | उजड़ना, उतारना, उछलना, उखाड़ना, उतावला, उधेडना, उधाड़ना, उठावना, उचक्का |
5. | औ (बुरा, हीन, निषेध) | औगुन, औसर, औचक, औघट, औतार, औरत, औगढ़, औढ़र, औघड़ |
6. | उन (एक कम) | उन्नीस, उनतीस, उनचालीस, उन्नासी, उनचास, उनसठ, उनहत्तर |
7. | नि (नहीं) | निकम्मा, निठल्ला, निपूता, निहत्था |
8. | पर (दूसरा, बाद का) | परलोक, परहित, परजीवी, परकोटा, परदादा, परदेसी, परकाज, परोपकार, परसर्ग |
9. | बिन (निषेध, अभाव, बिना) | बिनमाँगे, बिनब्याहा, बिनबोया, बिनजाया, बिनजाने, बिनमाने, बिनबुलाया, बिनदेखा, बिनसोचा, बिनखाया, बिनचखा, बिनकाम, बिनपीया, बिनसुना। |
10. | भर (पूरा/ठीक) | भरकम, भरपूर, भरमार, भरसक, भरपाई, भरपेट |
11. | सम (समान) | समतल, समताप, समकोण, समकक्ष, समकालीन, समदर्शी, समचतुर्भुज, समग्र, समकालिक, समवर्ती, समवृत्त, समभाव |
12. | दु (दो) | दुरंगा, दुलत्ती, दुमुँहा, दुनाली, दुराहा, दुगुना, दुकाल, दुबला, दुपहरी, दुमट, दुभांत, दुधारू |
13. | ति (तीन) | तिरंगा, तिपाई, तिकोना, तिमाही, तिराहा, तिगुना, तिसेरा |
14. | चौ (चार) | चौमुखा, चौमासा, चौगुना, चौपाया, चौरंगा, चौराहा, चौकन्ना, चौपाल, चौकोर, चौपड़ |
15. | पच (पाँच) | पचरंगा, पचकूटा, पच्चीस, पचमढ़ी, पचपन, पचमेल |
16. | क (बुरा) | कठोर, कचोट, कपूत |
17. | का (बुरा) | काजल, कापुरुष |
18. | कु (बुरा) | कुपात्र, कुपुत्र, कुकर्म, कुख्यात, कुरूप, कुमार्ग, कुचाल, कुमति, कुचक्र, कुरीति, कुघड़ी, कुढंग |
19. | स (सहित,युक्त) | सकाम, सफल, सबल, सगुण, सजीव, सपूत, सावधान, सकर्मक, सक्रिय, सक्षम, सचेत, सघन |
20. | चिर (बहुत) | चिरकाल, चिरजीवन, चिरयौवन, चिरपरिचित, चिरस्थायी, चिरस्मरणीय, चिरप्रतीक्षित, चिरायु, चिरंजीव, चिरंतन, चिरजीवी |
21. | न (नहीं,अभाव) | नकुल, नपुंसक, नास्तिक, नग, नगण्य, नेति, नक्षत्र |
22. | नाना | नानाप्रकार, नानारूप, नानाविकार, नानाजाति |
23. | बहु (बहुत) | बहुभाषी, बहुमूल्य, बहुवचन, बहूपयोगी, बहुमत, बहुभुज, बहुविवाह, बहुसंख्यक, बहुधा, बहुदर्शी, बहुरंगा |
24. | आप | आपकाज, आपसुनी, आपबीती, आपकही |
3. विदेशी उपसर्ग (अरबी-फारसी उपसर्ग)
क्र.सं | उपसर्ग | अर्थ | उपसर्ग से बने शब्द | |||
1. | ब | सहित | बखूबी, बशर्त, बदौलत, बनाम, बतौर, बदस्तूर, बकौल, बगैर, बजाय | |||
2. | बा | सहित | बाइज्जत, बाकायदा, बामुलायजा, बाअदब | |||
3. | बे | रहित /बिना | बेवजह, बेघर, बेवफा, बेगुनाह, बेदर्द, बेसमझ, बेहया, बेहिसाब, बेचैन, बेसहारा | |||
4. | बिला | बिना | बिलाशर्त, बिलाकसूर, बिलाकानून, बिलामौसम, बिलावजह, बिलापरवाह | |||
5. | बद | बुरा | बदबू, बदमाश, बदमिजाज, बदनाम, बदचलन, बदहजमी, बदअसल, बदउसूल, बदनजर, बदकिस्मत | |||
6. | खुश | श्रेष्ठ /अच्छा | खुशामद, खुशनुमा, खुशखबरी, खुशमिजाज, खुशदिल, खुशहाल, खुशनसीब, खुशबू | |||
7. | ऐन | ठीक | ऐनवक्त, ऐनमौका, ऐनआदमी, ऐनइनायत, ऐनजगह | |||
8. | गैर | दूसरा /रहित /भिन्न | गैरहाजिर, गैरजिम्मेदारी, गैरमर्द, गैरवाजिब, गैरऔरत, गैरकानूनी, गैरआदमी | |||
9. | ना | नहीं | नाकाम, नाबालिग, नालायक, नाराज, नापसन्द, नादान, नामुमकिन, नाकारा, नाचीज, नाखुश, नाजायज | |||
10. | सर | मुख्य/प्रधान | सरकार, सरपंच, सरदार, सरनाम, सरहद, सरताज | |||
11. | हम | साथ | हमराही, हमशक्ल, हमवतन, हमराज, हमसफर, हमदम, हमदर्द, हमउम्र | |||
12. | फ़ी | प्रत्येक | फ़ी आदमी, फ़ी मैदान, फ़ी औरत | |||
13. | ला | नहीं/परे/बिना | लापरवाह, लापता, लावारिस, लाजवाब, लाइलाज | |||
14. | दर | में | दरबार, दरखास्त, दरहकीकत, दरअसल, दरमियान, दरवेश, दरकिनार, दरम्यान | |||
15. | कम | अल्प | कमअक्ल, कमउम्र, कमसमझ, कमबख्त, कमजोर | |||
16. | हर | प्रत्येक | हरदम, हरहाल, हरमुकाम, हरसाल, हरवक्त, हरबार, हररोज, हरकोई, हरतरफ, हरघड़ी | |||
17. | अल | निश्चित | अलविदा, अलबेला, अलबत्ता, अलहदा, अलगरज, अलमस्त | |||
18. | बेश | अत्यधिक | बेशकीमती, बेशकीमत | |||
19. | नेक | भला | नेकनाम, नेकराह, नेकदिल, नेकनीयत | |||
अंग्रेजी उपसर्ग | ||||||
1. | हाफ | आधा | हाफपेन्ट, हाफशर्ट, हाफमाइन्ड, हाफकमीज, हाफडे, हाफटिकट, हाफमैड | |||
2. | हैड | प्रमुख | हैडमास्टर, हैडबॉय, हेडक्लर्क, हैडऑफिस, हैड पोस्टऑफिस, हैडकानिस्टेबल, हैड जनरल | |||
3. | डिप्टी | उप | डिप्टी कमिश्नर, डिप्टी चैयरमेन, डिप्टी कलेक्टर | |||
4. | चीफ | मुख्य | चीफ मिनिस्टर, चीफ सेक्रेटरी, चीफ जज | |||
5. | सब | उप | सब रजिस्ट्रार, सब ऑफिस, सबकमेटी, सब इन्स्पेक्टर, सबडिवीजन, सब मजिस्ट्रेट, सब जज | |||
6. | कॉ | सहित | कॉ-आपरेटिव, कॉ-आपरेशन, कॉ-एजुकेशन | |||
7. | वाइस | सहायक | वाइस चांसलर, वाइस प्रिन्सीपल, वाइस प्रेसीडेन्ट | |||
8. | जनरल | सामान्य | जनरल सेक्रेटरी, जनरल मैनेजर, जनरल स्टोर | |||
• उपर्युक्त उपसर्गों के अतिरिक्त संस्कृत के निम्नलिखित उपसर्ग भी हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं–
1. | अन्तर् | भीतर | अन्तर्गत, अन्तर्धान, अन्तर्दशा, अन्तर्राष्ट्रीय, अन्तरिक्ष, अन्तरात्मा, अन्तर्देशीय |
2. | पुनर् | फिर | पुनरागमन, पुनरुदय, पुनर्विवाह, पुनर्जन्म, पुनर्मूल्यांकन, पुनर्जागरण |
3. | प्रादुर् | प्रकट होना /सामने आना | प्रादुर्भाव, प्रादुर्भूत |
1 thought on “उपसर्ग”