फसल चक्र (Crop Cycle)

फसल चक्र

● मृदा की उर्वरता बनाए रखने के लिए एक निश्चित समय तथा निश्चित जगह पर दो या दो से अधिक फसलों को बदल-बदल कर बोना, फसल चक्र कहलाता है।

जैसे – मक्का – गेहूँ – मूँग

फसल चक्र के प्रकार :-

(1) एक वर्षीय – मक्का – गेहूँ – मूँग

(2) द्विवर्षीय – मक्का – गेहूँ – मूँग – जौ

(3) त्रिवर्षीय – मक्का – गेहूँ – गन्ना – रेटूनिंग

(4) चार वर्षीय – मक्का – गेहूँ – गन्ना – रेटूनिंग – गेहूँ

फसल चक्र के सिद्धान्त :-

1. कम जलमाँग वाली फसलों के बाद अधिक जलमाँग वाली फसलों का चयन करना।

2.  गहरी जड़ों वाली फसलों के बाद उथली जड़ों (कम गहरी) वाली फसलों का चयन करना।

3. मृदा क्षरण को कम करने वाली फसलों का चयन करना।

4.  अधिक पोषक तत्त्व ग्रहण करने वाली फसलों के बाद कम पोषक तत्त्व ग्रहण करने वाली फसलों का चयन करना।

5.  अदलहनी फसलों के बाद दलहनी फसल को उगाना।

● मृदा क्षरण को रोकने वाली प्रमुख फसलें – चवला, मोठ, मूँग।

● मृदा क्षरण को बढ़ावा देने वाली फसलें – मक्का, ज्वार, बाजरा

फसल चक्र के लाभ या महत्त्व :-

● फसल चक्र में दलहनी फसलों का उपयोग करने से मृदा की उर्वरता शक्ति में बढ़ोतरी होती है।

● फसल संबंधी रोग तथा कीटों का प्रकोप कम होता है।

● फसल से जुड़े हुए खरपतवारों का प्रकोप कम होता है।

● मृदा की भौतिक, जैविक तथा रासायनिक दशा सुधर जाती है।

● मृदा में कार्बनिक पदार्थ C:N अनुपात में वृद्धि होती है।

फसल चक्र सघनता (Crop Rotation Intensity) :-

● एक निश्चित समय में निश्चित क्षेत्र में फसल चक्र में उगाई की फसलों की संख्या को फसल चक्र सघनता कहते हैं।

● फसल चक्र सघनता कभी भी 100% से कम नहीं होती है।

● मोनोकल्चर की फसल सघनता सदैव 100% होती है।

● अधिकतम फसल सघनता 400% होती है।

● धान – गेहूँ – मूँग  की फसल चक्र सघनता = 300%

● बाजरा – चना – पड़त – जौ = 150%

● आलू – हरी खाद –  गन्ना – पेडी = 100%

● चना + जौ – जायद मूँग – बाजरा + मूँग = 300%

नियमः-

● मिश्रित फसल को केवल एक ही फसल माना जाता है।

● फसल चक्र हमेशा खरीफ से ही शुरू होता है।

● हरी खाद को फसल चक्र सघनता में नहीं गिना जाता है।

हरी खाद – आलू – गन्ना

● इसी प्रकार यदि किसी फसल चक्र में किसी भी एक सीजन में खेत खाली या परती छोड़ा जाता है (जैसे- धान -परती – आलू) तो परती को नहीं जोड़ा जाता लेकिन इसकी अवधि को जोड़ा जाता है।

फसल सघनता (Crop Intensity):-

● फसल सघनता कुल बोए गए क्षेत्र और शुद्ध  क्षेत्रफल का अनुपात है।

● भारत की फसल सघनता – 142%

Ex. मक्का + मूँग – गेहूँ – बाजरा की फसल चक्र सघनता ज्ञात कीजिए–

2 thoughts on “फसल चक्र (Crop Cycle)”

Leave a Comment