
सामान्य कृषि (General Agriculture)

● कृषि (Agriculture) ‘लैटिन’ भाषा के दो शब्दों ‘Agric/Ager + Cultura’ से मिलकर बना है।
एग्रीक (Agric) का अर्थ – मृदा / भूमिस
कल्चरा (Cultura) का अर्थ – कर्षण / जुताई
कृषि (Agriculture) की परिभाषा
● ‘कृषि’ शब्द संस्कृत भाषा के ‘कृष’ धातु से बना है जिसका अर्थ खींचना/जोतना/आकर्षित करना/प्राप्त करना होता है।
● अर्थात् ‘कृषि’ का अर्थ जुताई करके फसल उत्पादन करना है।
● भूमि पर मानव द्वारा की जाने वाली सभी क्रियाएँ जो फसलोत्पादन, फलोत्पादन, पशुपालन आदि के लिए आवश्यक है, उन्हें करने की कला एवं विज्ञान को ‘कृषि’ कहा जाता है।
● मानव व पशुओं की मूल आवश्यकता खाद्यान्न, वस्त्र व पशुचारा है, जिसकी आपूर्ति कृषि से ही संभव है। कृषि सम्पूर्ण जनसंख्या के जीवन का आधार है।
● भारत कृषि प्रधान देश है। भारतीय कृषि को ‘मानसून का जुआ’ कहा जाता है। देश में खाद्यान्न उत्पादन एवं कृषि विकास वर्षा की मात्रा एवं किस्म वितरण पर निर्भर करती है।
● देश में कुल शुद्ध कृषि क्षेत्र का लगभग 58% क्षेत्र वर्षा पर आधारित है।
● कुल खाद्यान्न उत्पादन का 40% इन्हीं क्षेत्रों से प्राप्त होता है। दो-तिहाई पशुधन इन क्षेत्रों पर निर्भर है।
● भारत का शुद्ध कृषित क्षेत्र 141 मिलियन हेक्टेयर है।
● कृषि करने के मुख्य उद्देश्य – रोटी/कपड़ा/मकान
● मनुष्य कृषि संबंधी कार्य अपने 5F की पूर्ति के लिए करता है–
1. Food
2. Fuel
3. Feed
4. Fibre
5. Fooder
● कृषि का विकास तीन चरणों में पूरा हुआ–
1. प्रथम चरण – पशु चारण (खुले में पशु जंगलों में चरते थे।)
2. द्वितीय चरण – पशुपालन (पशुओं को बाँधकर पालना)
3. तृतीय चरण – फसलोत्पादन
● ‘भारत में कृषि इतिहास’ नामक पुस्तक के लेखक एम.एस. रंधावा है।
● भारत में कृषि की जानकारी लगभग 9000 ई.पूर्व में मिलती है।
● भारत में सिंचित कृषि के प्रमाण 2600 ई. पूर्व में मिलते हैं।
● भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ देश की आजादी के समय लगभग 70% आबादी कृषि पर निर्भर थी जो कि धीरे-धीरे कम होकर वर्तमान में 54.6% आबादी (जनगणना-2010-11 के अनुसार) कृषि व कृषि संबंधी उद्योग धंधों पर निर्भर है।
● देश में कृषि संबंधी जानकारी पौराणिक ग्रंथों से मिलती है।
● ऋग्वेद – इसमें पर्यावरण, वानिकी व कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी मिलती है। ऋग्वेद में कृषि के 21 संदर्भ मिलते हैं।
● अथर्ववेद – इसमें पादप सुरक्षा से संबंधित जानकारी मिलती है।
● वराहमिहिर के वृहद् संहिता नामक ग्रंथ कृषि से संबंधित मृदा वर्गीकरण, फसल चक्र, सिंचाई प्रणाली, कृषि उपकरणों व मौसम पूर्वानुमान संबंधी जानकारी मिलती है।
● मोहनजोदड़ो व हड़प्पा सभ्यता से जुते हुए खेत, देशी हल अनाज भंडारण, लकड़ी के पहिए आदि की जानकारी मिली जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस सभ्यता में कृषि संबंधी कार्य हुए हैं।
● सिंधु घाटी सभ्यता को ‘कृषि की जननी’ कहा जाता है।
● प्राचीन ग्रंथों में विभिन्न फसलों के नाम –
1. गेहूँ – कनक
2. चावल – अक्षत
3. नारियल – श्रीफल
4. कपास – सूत
5. गन्ना – ईख
● मिश्रित फसल की जानकारी – Dr. K.L. मेहरा द्वारा सरस्वती नदी के अनुसंधान द्वारा दी गई।
कृषि के इतिहास में महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
● 8700 B.C. – भेड़ पालन की शुरुआत
● 7700 B.C. – बकरी पालन की शुरुआत
● 7500 B.C. – गेहूँ और जौ की खेती की शुरुआत
● 6000 B.C. – गौ पशुओं (Cattle) के पालन की शुरुआत
● 4400 B.C. – मक्का की खेती
● 3500 B.C. – आलू की खेती
● 3400 B.C. – व्हील (पहिये) का आविष्कार
● 3200 B.C. – चना, कपास व सरसों की खेती की शुरुआत
● 2900 B.C. – हल का आविष्कार
● 2200 B.C. – चावल की खेती व भैंस पालन की शुरुआत
● 1500 B.C. – गन्ने की खेती
● 1400 B.C. – लोहे का उपयोग
● 16 शताब्दी – पुर्तगालियों द्वारा आलू, शकरकंद, मिर्च, पपीता, अमरूद, मूँगफली, कपास, तंबाकू इत्यादि भारत में लाए गए।
● 1845 – आयरलैंड में अकाल (Irish famine) – आलू में पछेती झुलसा बीमारी के कारण।
● 1871 – रेवेन्यू, कृषि एवं कॉमर्स विभाग (संयुक्त कृषि विभाग) की स्थापना।
● 1875 – भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) की कोलकाता मुख्यालय के साथ शुरुआत
● 1880 – अकाल आयोग का गठन
● 1899-1900 – छप्पनिया अकाल (विक्रम संवत् 1956 में)
● 1900 – फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, देहरादून में स्थापना
● 1901 – इरिगेशन कमीशन का गठन
· 1904 – सहकारी आंदोलन
● 1905 – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा बिहार की स्थापना
● 1914 – Destructive insect pest Act (DIPA)
● 1920 – गुड़गाँव प्रोजेक्ट की शुरुआत। (F.L. ब्रायन द्वारा)
● 1921 – शांति निकेतन प्रोजेक्ट, सेवा ग्राम प्रोजेक्ट, भारतीय केंद्रीय कपास कमेटी की स्थापना
● 1929 – ICAR की स्थापना
● 1940 – इंडियन फार्मिंग जनरल की शुरुआत
● 1942 – ‘ग्रो मोर फूड’ अभियान की शुरुआत
● 1943 – बंगाल में अकाल धान में भूरी पत्ती धब्बा रोग के कारण आया।
● 1946 – Directorate of Plant Protection, Quarantine & Storage (DPPQS) फरीदाबाद, हरियाणा में स्थापना की गई।
● 1946 – फिरका आंदोलन (टी प्रकाश द्वारा)
● 1947 – मजदूर मंजिल आंदोलन
● 1948 – GATT का गठन
● 1948 – इटावा पायलट प्रोजेक्ट
· 1951 – भूदान योजना (विनोदा भावे द्वारा)
● 2 अक्टूबर, 1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत
● 2 अक्टूबर, 1953 – नेशनल एक्सटेंशन सेवाओं की शुरुआत
● 1955 – फल उत्पाद एवं आदेश (FPO) की शुरुआत
● 1958 – NAFED का गठन
● 1960 – भारत के प्रथम कृषि विश्वविद्यालय (GBPUAT) पंतनगर की स्थापना
● 1963 – राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) की स्थापना
● 1965 – भारतीय खाद्य निगम (FCI) की स्थापना
● 1965 – एग्रीकल्चर प्राइजेज कमीशन की स्थापना
● 1966 – अधिक उपज देने वाली प्रजाति का कार्यक्रम (HYV)
● 3 नवंबर, 1967 – IFFCO की स्थापना।
● 1966-67 – हरित क्रांति की शुरुआत
● 1970 – राष्ट्रीय कृषि आयोग की स्थापना
● 1972 – इक्रिसेट (ICRISAT) हैदराबाद की स्थापना
● 1973 – कृषि एवं अनुसंधान विभाग (DARE) व ARS की स्थापना
● 1973–74 – सूखा सम्भाव्य क्षेत्र कार्यक्रम (DPAP) शुरू
● 1974 – ट्रैनिंग & विजिट प्रणाली (T&V System) डेनियल बेनियर द्वारा राजस्थान में सर्वप्रथम शुरुआत।
● 1974 – भारत के प्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र (KVK) – पांडिचेरी की शुरुआत
● 1975 – G. गाडेकर कमेटी की सिफारिश द्वारा कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) की स्थापना।
● 1976 – राष्ट्रीय कृषि अनुसन्धान एवं प्रबन्ध अकादमी (NAARM) की स्थापना हैदराबाद में।
● 1977-78 – मरुविकास कार्यक्रम शुरू (DDP) ।
● 1978 – समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (IRDP), यह गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नाम से भी जाना जाता है।
● 1979 – लैब टू लैंड कार्यक्रम की शुरुआत – ICAR की स्वर्ण जयन्ती (Golden jubilee) के अवसर पर
● 1979 – ट्रैनिंग ऑफ रूरल यूथ फॉर सेल्फ एम्न्प्लॉयमेंट कार्यक्रम (TRYSEM) की शुरुआत ।
● 1980 – राष्ट्रीय कृषि अनुसन्धान प्रोजेक्ट (NARP)
● 4 मई, 1980 – KRIBHCO की स्थापना।
● 1982 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना।
● 1985 – फसल बीमा योजना की शुरुआत।
● 1986 – भारत सरकार द्वारा तकनीकी मिशन ऑन ऑयल सीड (TMO) शुरू।
● 1986 – राष्ट्रीय वॉटर शेड विकास कार्यक्रम (NWDPRA) शुष्क क्षेत्रों में शुरू किया गया।
● 1995 – ICAR द्वारा इंस्टीट्यूशनल विलेज लिंकेज प्रोग्राम (IVLP) की शुरुआत।
● 1998-99 –किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की शुरुआत।
● 1999 – स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना की शुरुआत जिसमें 6 योजनाओं का विलय किया गया- TRYSEM, DWCRA, IRDA SITRA, GKY, MWS। वर्ष 2011 से यह योजना National Rural Livehood Mission (NRLM) के नाम से जाना जाता है।
● 1999 – राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (NAIS) की शुरुआत (रबी फसल से)।
● 9 अप्रैल, 2002 – एग्री क्लिनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर (AC&AB) योजना की शुरुआत।
● 2004 – राष्ट्रीय किसान आयोग की स्थापना
● 2004 – किसान कॉल सेंटर की शुरुआत
● 2005 – कृषि तकनीकी प्रबंधन एजेंसी (ATMA) की शुरुआत
● 2005 – राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHM) की शुरुआत
● 2 फरवरी, 2006 – नरेगा कार्यक्रम की शुरुआत।
● 2006 – राष्ट्रीय बाँस मिशन (NBM) की शुरुआत।
● 2007 – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) की शुरुआत।
● 2007 – राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) की शुरुआत।
● 2014 – समन्वित उद्यान विकास मिशन (MIDH) की शुरुआत।
● 19 फरवरी, 2015 – मृदा हेल्थ कार्ड की शुरुआत। थीम – स्वस्थ धरा, खेत हरा।
● 2015 – नीति आयोग का गठन
● 2015 – परंपरागत कृषि विकास योजना की शुरुआत।
● 1 जुलाई, 2015 – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत।
● 8 अप्रैल, 2015 – प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत।
● 18 फरवरी, 2016 – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत।
● 14 अप्रैल, 2016 – राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म की शुरुआत।
● 2016 – प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की शुरुआत।
● 12 सितंबर, 2019 – प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना
● 24 फरवरी, 2019 – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत। (लागू – 01 दिसम्बर, 2018)
● 6 दिसंबर, 2019 – पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत।
● 10 सितंबर, 2020 – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत।
● 2020-21 – भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति की शुरुआत।
● 24 अप्रैल, 2020 – स्वामित्व योजना की शुरुआत।
कृषि की प्रमुख शाखाएँ व जनक
क्र.सं. | शाखाएँ | जनक |
1. | एग्रोनॉमी का जनक | पीटर डी. क्रेसेंजी |
2. | कृषि रसायन का जनक | J.V लीबिग |
3. | भू-परिष्करण का जनक | जेथ्रोटुल |
4. | पैडोलॉजी व मृदा विज्ञान का जनक | V.V. डोकुचेव |
5. | कृषि मौसम विज्ञान का जनक | D.N. वालिया |
6. | वर्गीकी का जनक | कैरोलस लिनियस |
7. | बायोडानोमिक खेती का जनक | रूडोल्फ स्टेनर |
8. | जैविक खेती का जनक | अल्बर्ट हॉवर्ड |
9. | प्राकृतिक खेती का जनक | मसानाबु फुकोका |
10. | मृदा विज्ञान (भारत में) का जनक | J.W. लीथर |
11. | भारतीय कृषि मौसम विज्ञान का जनक | Dr. L.A. रामदास |
12. | आधुनिक प्लांट पैथोलॉजी | एन्टॉन डी. बेरी |
13. | पादप कार्यिकी (भारत में) का जनक | J.C. Boss |
14. | प्लांट पैथोलॉजी (भारत में) का जनक | E.J. बटलर |
15. | आनुवंशिकी का जनक | ग्रेगर जॉन मेण्डल |
16. | इंडियन रिमोट सेंसिंग का जनक | डॉ. P.R. पिशारोती |
17. | इंडियन रस्ट का जनक | डॉ. K.C. मेहता |
18. | कृषि जलवायु विज्ञान का जनक | कोपेन |
19. | नाइट्रोजन फिक्सेशन का जनक | विनोग्रैडस्की |
20. | अलंकृत बागवानी का जनक | M.S. रंधावा |
21. | प्लांट टिश्यू कल्चर का जनक | G. हैबरलैंड्ट |
22. | मृदा संरक्षण का जनक | H.H. बेनेट |
23. | हरित क्रांति का जनक (भारत में) | M.S. स्वामीनाथन |
24. | हरित क्रांति का जनक | नॉरमन बोरलॉग |
25. | श्वेत क्रांति के जनक | वर्गीज कुरियन |
कृषि संबंधित प्रमुख परिकल्पना शब्द व संबंधित व्यक्ति
क्र.सं. | परिकल्पना शब्द | संबंधित व्यक्ति |
1. | खरपतवार | जेथ्रोटुल |
2. | शून्य भू-परिष्करण | G.B. ट्रिपलेट |
3. | हरित क्रांति (Green revolution) | विलियम गॉड |
4. | सतत हरित क्रांति | M.S. स्वामीनाथन |
5. | Pf | स्कोफिल्ड |
6. | pH | सोरेन्सन |
7. | उत्परिवर्तन | ह्यूगो डी व्रीज |
8. | गेहूँ में CRI Stage (शीर्ष जड़ फुटान) | R.B.L. भारद्वाज |
9. | True potato seed (TPS) | रामानुजन |
10. | रिले क्रॉपिंग (Relay Cropping) | S.S. बेन्स |
11. | फसल कटाई सूचकांक | C.M. डोनाल्ड |
12. | आदर्श पादप (Plant ideotype) | डोनाल्ड |
13. | किन्नू (Kinnow) | H.B. फ्रॉस्ट |
14. | नोबल गन्ना | एस. वेंकटरमन |
15. | सुनहरा धान (Golden Rice) | इगो पोट्रीकस |
16. | सुपर गेहूँ (Super wheat) | एस. नागाराजन |
17. | सुपर धान (Super Rice) | G.H. खुश |
18. | संकर धान (hybrid rice) | युवान लॉन्ग पिंग |
19. | हाइब्रिड कपास (Hybrid cotton) | C.T. पटेल |
20. | B.T. कपास (भारत में) | C.D. Mayee |
21. | B.T. कपास | एस. इशीवाटा |
22. | बूँद-बूँद सिंचाई विधि | सिमका ब्लास |
23. | सीड प्लांट टेक्निक | पुष्करनाथ |
24. | क्वालिटी प्रोटीन मक्का (QPM) | डॉ. S.K. वंशल |
25. | प्रकाश दीप्ति कालिता | गार्नर व एलार्ड |
26. | सिंगल क्रॉस संकर मक्का | E.M. ईस्ट व G.H. शल |
27. | करनाल बंट | मित्रा |
28. | लीफ एरिया इंडेक्स (LAI) | वॉट्सन |
29. | PWP | ब्रिग्ज एवं शेन्ट्ज |
30. | डबल क्रॉस संकर मक्का | D.F. जॉन्स |
31. | SRI | हैनरी D. लाउनीन |
32. | सार्वभौमिक मिट्टी हानि समीकरण (universal soil loss equation) | W.H.Wischmeier & D. D. Smith |
33. | प्रोटेटो | आशीष दत्ता |
34. | फसलों में सिंचाई का समय निर्धारण | N.G. दास्ताने |
35. | पोषक तत्त्वों की अनिवार्यता | अर्नोन एंड स्टाउट (1939) |
36. | ‘A’ value | Fried and Dean |
37. | कार्यात्मक पोषक तत्त्व | निकोलस (1961) |
38. | एलीलोपैथी | हैन्स मोलिश (1937) |
प्रमुख फलों व फसलों के उपनाम
क्र.सं. | उपनाम | फसल |
1. | धान्य फसलों का राजा | गेहूँ |
2. | धान्य फसलों की रानी | मक्का |
3. | तेलों का राजा | मूँगफली |
4. | तेलों की रानी | तिल |
5. | मसालों का राजा | काली मिर्च |
6. | मसालों की रानी | छोटी इलायची |
7. | कैमल क्रॉप (camel crop) | ज्वार |
8. | शाकाहारी मांस (Vegetable meat) | लोबिया (चवला) |
9. | वण्डर फसल/आश्चर्य जनक फसल/येलो ज्वेल ऑफ अमेरिका | सोयाबीन |
10. | बिना हड्डी का मांस | सोयाबीन |
11. | गरीबों का मांस | सोयाबीन |
12. | सब्जी का राजा | आलू |
13. | फलों का राजा | आम |
14. | फलों की रानी | लीची (मैंगोस्टीन) |
15. | गरीब का दोस्त | आलू |
16. | उष्ण का सेब (apple of tropics) | अमरूद |
17. | चारा फसलों का राजा | बरसीम |
18. | चारा फसलों की रानी | रिजका |
19. | गरीब का अनाज | बाजरा |
20. | गरीबों का घी | तिल |
21. | शुष्क क्षेत्र के फलों का राजा | बेर |
22. | गरीबों का फल | बेर |
23. | भारत का राष्ट्रीय फल | आम |
24. | एगप्लान्ट (egg plant) | बैंगन |
25. | हरा सोना | बाँस |
26. | अमेरिका की रीड़ की हड्डी (Backbone of America) | मक्का |
27. | भूरा सोना | रेशमकीट का मृत प्यूपा |
28. | दालों का राजा | चना |
29. | दालों की रानी | मटर |
30. | फसलों का ड्रोसोफिला | मक्का |
31. | जैविक तेल पौधा(Biodiesel) | जेट्रोपा |
32. | बटर फ्रूट | एवोकाडो (Avocado) |
33. | काला सोना | अफीम |
34. | सफेद सोना | कपास |
35. | छोटे किसानों की सिंचित फसल | आयल पाम |
36. | मोटे अनाजों का राजा | ज्वार |
37. | पेय पदार्थों की रानी | चाय |
38. | एडम्स फिग | केला |
39. | आवरण फसल (Cover crops) | मोठ, चवला, मूँगफली |
40. | खरपतवारों का राजा | गाजर घास |
41. | इंडियन गूजबेरी | आँवला |
42. | सब्जियों की रानी | भिण्डी (Okra) |
कृषि से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिवस
1. | WTO स्थापना दिवस | 1 जनवरी |
2. | विश्व दलहन दिवस | 10 फरवरी |
3. | राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | 28 फरवरी |
4. | विश्व वन्य जीव दिवस | 3 मार्च |
5. | विश्व वन दिवस | 21 मार्च |
6. | विश्व जल दिवस | 22 मार्च |
7. | विश्व मौसम विज्ञान दिवस | 23 मार्च |
8. | विश्व स्वास्थ्य दिवस | 7 अप्रैल |
9. | विश्व पृथ्वी दिवस | 22 अप्रैल |
10. | अंतर्राष्ट्रीय बीज दिवस | 26 अप्रैल |
11. | जैव विविधता दिवस | 22 मई |
12. | विश्व तंबाकू निषेध दिवस | 31 मई |
13. | विश्व दुग्ध दिवस | 1 जून |
14. | विश्व पर्यावरण दिवस | 5 जून |
15. | विश्व मरुस्थलीकरण रोकथाम दिवस | 17 जून |
16. | राष्ट्रीय कृषि दिवस | 1 जुलाई |
17. | अंतर्राष्ट्रीय फल दिवस | 1 जुलाई |
18. | राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस | 10 जुलाई |
19. | नाबार्ड स्थापना दिवस | 12 जुलाई |
20. | ICAR स्थापना दिवस | 16 जुलाई |
21. | विश्व नारियल दिवस | 2 सितंबर |
22. | विश्व ओज़ोन दिवस | 16 सितंबर |
23. | विश्व कॉफी दिवस | 1 अक्टूबर |
24. | विश्व पशु कल्याण दिवस | 4 अक्टूबर |
25. | राष्ट्रीय महिला किसान दिवस/ग्रामीण महिला का अंतर्राष्ट्रीय दिवस | 15 अक्टूबर |
26. | विश्व खाद्य दिवस | 16 अक्टूबर |
27. | विश्व मत्स्य दिवस | 21 नवंबर |
28. | राष्ट्रीय दुग्ध दिवस | 26 नवंबर |
29. | राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस | 3 दिसंबर |
30. | कृषि महिला दिवस | 4 दिसंबर |
31. | विश्व मृदा दिवस | 5 दिसंबर |
32. | अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस | 15 दिसंबर |
33. | राष्ट्रीय किसान दिवस | 23 दिसंबर |
34. | जय किसान जय विज्ञान सप्ताह | 23-29 दिसम्बर |
कृषि से संबंधित वर्ष
1. | अंतर्राष्ट्रीय चावल वर्ष | 2004 |
2. | पार्थेनियम वर्ष | 2005 |
3. | अंतर्राष्ट्रीय रेगिस्तान और मरुस्थलीकरण वर्ष | 2006 |
4. | अंतर्राष्ट्रीय जल वर्ष | 2007 |
5. | अंतर्राष्ट्रीय आलू वर्ष | 2008 |
6. | अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक रेशा (Natural Fibres) वर्ष | 2009 |
7. | अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता(Biodiversity) वर्ष | 2010 |
8. | अंतर्राष्ट्रीय वन वर्ष | 2011 |
9. | अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (राष्ट्रीय उद्यानिकी वर्ष) | 2012 |
10. | अंतर्राष्ट्रीय जल सहकारिता वर्ष | 2013 |
11. | अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक खेती वर्ष | 2014 |
12. | अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य वर्ष | 2015 |
13. | अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष | 2016 |
14. | अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए सतत पर्यटन वर्ष /टिकाऊ खेती | 2017 |
15. | राष्ट्रीय बाजरा वर्ष | 2018 |
16. | अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य वर्ष | 2020 |
17. | अंतर्राष्ट्रीय फल और सब्जी वर्ष | 2021 |
18. | अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर वर्ष | 2022 |
19. | अंतर्राष्ट्रीय बाजरा (मिलेट्स) वर्ष | 2023 |
20. | अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष | 2024 |
कृषि से संबंधित क्रांतियाँ
हरित क्रांति | खाद्यान्न (चावल और गेहूँ) उत्पादन |
नीली क्रांति | मछली उत्पादन |
लाल क्रांति | टमाटर / मांस उत्पादन |
भूरी क्रांति | खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) |
काली क्रांति | पेट्रोलियम / जेट्रोपा (बायो डीजल) उत्पादन |
श्वेत क्रांति (ऑपरेशन फ्लड) | दूध उत्पादन |
पीली क्रांति | तिलहन उत्पादन (सूरजमुखी व सरसों) |
गुलाबी क्रांति | प्याज, झींगा, फार्माक्यूटिकल उत्पादन |
ग्रे क्रांति/धूसर क्रांति | उर्वरक उत्पादन |
सुनहरी क्रांति | फल/शहद/बागवानी उत्पादन |
गोल्डन फाइबर क्रांति | जूट उत्पादन |
रजत (सिल्वर) क्रांति | अंडा/पोल्ट्री उत्पादन |
रजत रेशा (सिल्वर फाइबर) क्रांति | कपास उत्पादन |
गोल क्रांति | आलू उत्पादन |
बादामी क्रांति | मसाला उत्पादन |
इंद्रधनुष क्रांति | कृषि में सभी क्षेत्रों का विकास |
औरेंज क्रांति | नीबूवर्गीय फलोत्पादन से |
प्रोटीन क्रांति | दलहनी उत्पादन संबंधित |
परभनी क्रांति | भिण्डी से संबंधित |
सतत हरित क्रांति | अधिक उपज देने वाली किस्मों के सतत उत्पादन से |
हरित क्रांति:–
● भारत में हरित क्रांति की शुरुआत 1966-67 में हुई।
● भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन है।
● एम.एस. स्वामीनाथन को वर्ष 1987 में विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।
● विश्व में हरित क्रांति के जनक डॉ. एन.ई. बोरलॉग है।
● डॉ. एन.ई. बोरलॉग को शांति के क्षेत्र में 1970 में नोबेल पुरस्कार मिला।
● हरित क्रांति शब्द विलियम गॉड ने 1968 में दिया।
● भारत में हरित क्रांति गेहूँ व धान की फसल के लिए मुख्य थी।
● हरित क्रांति के लिए गेहूँ की बौनी प्रजातियाँ (नोरिन-10 जीन) जिम्मेदार है।
श्वेत क्रांति:-
● जनक – डॉ. वर्गीज कुरियन
● डॉ.वर्गीज कुरियन को वर्ष 1989 में दूसरा विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।
● समय सीमा – 1970-1996
ऑपरेशन फ्लड (Operation Flood) :-
● भारत में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए 13 जनवरी, 1970 में श्वेत क्रांति शुरू की गई। यह तीन चरणों में प्रारंभ की गई है-
1. प्रथम चरण–
● सन् 1970 से प्रारंभ किया गया था तथा 1978 तक चला था।
● इस चरण का उद्देश्य 10 मुख्य राज्यों में 18 Milk Shade को स्थापित करना था जिसमें 4 बड़े शहर दिल्ली, मुम्बई, कलकत्ता, चेन्नई से शुरू की गई। इस चरण के अंत में 13 हजार गाँवों में सहकारी डेयरी विकसित की गई।
● इस चरण में दूध पाउडर की आर्थिक सहायता यूरोपीयन देशों से प्राप्त हुई।
2. दूसरा चरण–
● सन् 1978 से 1985 तक चला जिसमें कर्नाटक, राजस्थान और MP में डेयरी विकास कार्यक्रम चलाया गया।
● इस चरण में 136 Milk Shade विकसित कर लिए गए तथा 34500 गाँवों में डेयरी विकसित की गई।
● इस चरण में अधिकतर उत्पाद भारतीय कम्पनियों द्वारा बनाए गए थे।
3. तीसरा चरण –
● श्वेत क्रांति का यह अंतिम चरण था। इसमें पशुपालन विभाग को भी जोड़ा गया व यह चरण सन् 1986-1996 तक चलाया गया।
● इसमें डेयरी का उत्पादन बढ़ाया गया व डेयरी के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया गया। इसमें कृत्रिम वीर्य सेंचन (A.I. कृत्रिम गर्भाधान) से पशुओं की नस्लों को दुधारू नस्लों में परिवर्तित किया गया।
● तीसरे चरण में Milk Shade 173 कर दिए गए तथा इसके अंत तक 73300 डेयरी विकसित कर ली गई फिर इस चरण का विस्तार किया गया व इसे पूर्णरूपेण 1996 तक चलाया गया।
● राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) – स्थापना 1965 में, मुख्यालय – आनन्द (गुजरात)
● संसार की सबसे बड़ी डेयरी योजना जिसे भारत में ऑपरेशन फ्लड के नाम से जाना जाता है।
● भारतीय डेयरी निगम – भारत सरकार ने 13 जनवरी, 1970 को स्थापना की।
पीली क्रांति
● जनक – सैम पित्रोदा
● समय सीमा – 1986-1990
● पीली क्रांति तिलहनी फसल (सरसों, राई आदि) से संबंधित है।
● पीली क्रांति के कारण भारत शुद्ध आयातक से तिलहन का शुद्ध निर्यातक बन गया।
● 1990 के दशक की शुरुआत के दौरान, वार्षिक तिलहन फसल से 25 मिलियन टन तिलहन का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन किया गया था।
गोल क्रांति:-
● समय सीमा – 1965-2005
● गोल क्रांति का उद्देश्य आलू के उत्पादन को वार्षिक वृद्धि के बजाय दुगुना या तिगुना करना था।
ग्रे क्रांति:-
● समय सीमा – 1960-70
● ग्रे क्रांति उर्वरकों के उत्पादन से संबंधित है।
● यह क्रांति हरित क्रांति के बाद शुरू हुई थी।
● हरित क्रांति में की गई गलतियों को सुधारने के लिए इसे शुरू किया गया था।
गुलाबी क्रांति:-
● जनक – दुर्गेश पटेल
● समय सीमा – 1970
● ये क्रांति झींगापालन व प्याज से संबंधित है।
नीली क्रांति :-
● जनक – डॉ. अरुण कृष्णन
● समय सीमा – 1973-2002
● यह क्रांति मछली उत्पादन को बढ़ाने से संबंधित है।
● नीली क्रांति का उद्देश्य देश की मत्स्य पालन की पूर्ण क्षमता के एकीकृत विकास के लिए एक सक्षम वातावरण बनाना है।
● नीली क्रांति का उद्देश्य स्थिरता, जैव-सुरक्षा और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मछुआरों और मछली किसानों की आय की स्थिति में काफी सुधार करना है।
काली क्रांति:-
● भारत सरकार ने एथेनॉल के उत्पादन में तेजी लाने और इसे बायोडीजल बनाने के लिए पेट्रोल के साथ मिलाने की योजना बनाई।
● परिवहन ईंधन के साथ एथेनॉल के सम्मिश्रण से किसानों को बेहतर लाभ, पूरक की कमी और पर्यावरण के अनुकूल हाइड्रोकार्बन संसाधन मिल सकते हैं।
प्रमुख कृषि शाखाएँ
फसलों का अध्ययन | एग्रोनॉमी (Agronomy) |
सब्जियों की खेती | ऑलेरीकल्चर (Olericulture) |
फलों का अध्ययन | पॉमोलॉजी (Pomology) |
फूलों की खेती | फ्लोरीकल्चर (Floriculture) |
मछली पालन | पिसीकल्चर (Pisciculture) |
वनों की खेती | सिल्वीकल्चर (silviculture) |
मृदा की उत्पति, वर्गीकरण का अध्ययन | पेडोलॉजी (pedology) |
मृदा व फसल सम्बन्ध का अध्ययन | इडेफोलॉजी (Edaphology) |
केंचुएँ पालन | वर्मी कल्चर (vermi culture) |
अंगूर की खेती | विटिकल्चर (Viticulture) |
रेशम कीट पालन | सेरीकल्चर (Sericulture) |
लाख के कीड़े पालना | लेककल्चर (lac culture) |
घास की खेती | एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology) |
कीटों का अध्ययन | एण्टोमोलॉजी (Entomology) |
नीबूवर्गीय फलों की खेती | सिट्रीकल्चर (Citriculture) |
मधुमक्खी पालन | एपीकल्चर (apiculture) |
अलंकृत वृक्षों की खेती | अरबोरीकल्चर (arboriculture) |
वृक्षों के बीच घास की पट्टीयाँ उगाना | ले-फार्मिंग (lay-farming) |
मृदा की सबसे छोटी इकाई | पेडोन (pedon) |
चाय का अध्ययन | सियोलोजी (Tsiology) |
फसल चक्र का अध्ययन | सिरियोलॉजी |
कृषि + पशुपालन | मिश्रित खेती (mixed farming) |
बादलों का अध्ययन | नेफोलॉजी (Nephology) |
शहतूत की खेती | मॉरीकल्चर (Moriculture) |
शैवालों का अध्ययन | फाइकोलॉजी (Cphycology) |
कवकों का अध्ययन | माइकोलॉजी (Mycology) |
फसलों की विभिन्न क्रियाएँ
कृषि क्रियाएँ | संबंधित फसल |
अंधी गुड़ाई (Blind hoeing) | आलू, गन्ना |
क्यूरिंग (Curing) | तम्बाकू, चाय |
डिसकरिंग (Deseckering) | तम्बाकू, केला |
टॉपिंग, निपिंग | तम्बाकू, कपास |
अर्थिंग अप (earthing up) | गन्ना, मूँगफली,आलू |
स्टैकिंग (Staking) | टमाटर |
रेटिंग (Retting) | जूट |
डेपोग विधि (Dapog Method) | धान |
एरोविंग, रेटूनिंग, रेपिंग, ट्रेसिंग | गन्ना |
प्रोपिंग (Propping) | गन्ना, केला |
डिटेसलिंग (Detasseling) | मक्का |
पेगिंग (Pegging) | मूँगफली |
ओटाई/ जिनिंग (Ginning) | कपास |
डिसकरिंग, डिसबडिंग, पिचिंग | गेंदा, गुलदाउदी |
निपिंग (Nipping) | चना |
हलिंग व मिलिंग | चावल |
धुआँ करना, डिहॉरनिंग, कैजिंग | आम |
रेपिंग, मैटोकिंग, डिनैवलिंग, डिसकरिंग, अर्थिंग अप, प्रोपिंग | केला |
जड़ कलम, बहार, एवं जड़ प्रूनिंग, डिग्रिनिंग | सिट्रस |
सहोदर संगम, पेपेन | पपीता |
गर्डलिंग (वलय करना), रिंगिंग, निपिंग | अंगूर |
ड्रम कल्चर तकनीक (drum culture technique) | धान |
निपिंग, टैपिंग, बहु तना प्रणाली | अनार |
लीफ प्रूनिंग (leaf pruning) | खजूर |
स्टैकिंग, मल्चिंग | टमाटर |
ब्लांचिंग (Blanching) स्कूपिंग (Scooping) | फूलगोभी |
क्यूरिंग, सत्य आलू बीज (TPS), Seed Plot technique (SPT), अर्थिंग अप | आलू |
विंटरिंग (wintering) | गुलाब |
स्ट्रीपिंग (Striping) | जूट, अलसी |
टिपिंग (Tipping) | चाय, रबर |
बेंडिंग (bending) | अमरूद |
राजस्थान की प्रमुख मंडियाँ
स्थान | मंडी |
श्रीगंगानगर | किन्नू (Kinnow) |
पुष्कर, अजमेर | फूल |
अलवर | प्याज |
बीकानेर | मूँगफली |
बस्सी, जयपुर | टमाटर |
सोजत, पाली | मेहंदी, सोनामुखी |
सवाई माधोपुर | अमरूद |
टोंक | मिर्च |
छीपाबडोद, बाराँ | लहसुन |
प्रतापगढ | अफीम |
भवानी मंडी, झालावाड़ | संतरा |
चौमू, जयपुर | बेर, आँवला |
भीनमाल, जालोर | ईसबगोल |
भदवासिया, जोधपुर | जीरा |
शाहपुरा,जयपुर | टिण्डा |
आबू रोड, सिरोही | सौंफ |
रामगंज मंडी, कोटा | धनिया |
झालरापाटन, झालावाड़ | अश्वगंधा |
मेड़ता सिटी, नागौर | जीरा |
प्रमुख फसलों में तेल की मात्रा
फसल | तेल (प्रतिशत) |
सोयाबीन | 20% |
अरण्डी | 35-40 % |
कुसुम | 28-32 % (30-35%) |
सरसों | 35% (42-44% 12th RBSE) |
कपास | 14-18 % (15-25%) |
मक्का | 4-5 % |
नीम | 40-45 % |
सुरजमुखी | 45-50% |
मूँगफली | 45 % (48-55%12th RBSE) |
नारियल | 62 % |
अलसी | 30-40 % (33-47%12th RBSE) |
तिल | 50-55 % (44-54% 12th RBSE) |
कृषि यंत्र
यंत्र का नाम | कार्य |
एनीमोमीटर | वायु की गति का मापन |
बैरोमीटर | वायुदाब का मापन |
विंडवेन | वायु की दिशा |
आक्सेनोमीटर | पादप वृद्धि का मापन |
स्टीवेन्सन स्क्रीन (दरवाजा उत्तर दिशा मे खुलता है) | वातावरण तापमान (थर्मोमीटर इसमें रखते हैं) |
हाइड्रोमीटर | द्रवों का आपेक्षिक घनत्व |
हाइग्रोमीटर | वायु में उपस्थित नमी |
रेनगेज | वर्षा की मात्रा |
सेलोमीटर | नमक के घोल में नमक की मात्रा |
माइक्रोमीटर | सूक्ष्म जीवों का आकार नापना |
सेलीनोमीटर | नमक के घोल में नमक की मात्रा |
लेक्टोमीटर | दूध का आपेक्षिक घनत्व |
सेक्रीमीटर | विलयन में शर्करा |
टेंसियोमीटर | मृदा पृष्ठ तनाव |
प्लानी मीटर | पत्ती की सतह का क्षेत्रफल |
रिफ्रेक्टोमीटर | विलयन या चाशनी में शर्करा की मात्रा ज्ञात करना |
ब्यूटाइरोमीटर | दूध में वसा की मात्रा |
रिफ्लेक्टोमीटर | परावर्तन नापने के लिए |
पार्शल फ्लूम | सिंचाई जल की मात्रा |
ड्रोसोमीटर | ओस की मात्रा |
इरोमीटर | मृदा नमी तनाव |
कर्व कार्ड ड्रोसोमीटर | दिन में प्रकाश की अवधि ज्ञात |
विंडस्कूप | वायु की दिशा एवं वेग दोनों |
जेल मीटर | पेक्टिन परीक्षण |
कैलोरीमीटर | ऊर्जा मापक |
क्रेस्कोग्राफ | पौधों की वृद्धि |
इन्फ्रा रेड थर्मामीटर | फसल की सतह का तापमान ज्ञात करना। |
विस्कोमीटर | तरल की श्यानता ज्ञात करना |
अल्टीमीटर | ऊँचाई ज्ञात करना |
पोटो मीटर | वाष्पोत्सर्जन की मात्रा |
फेदोमीटर | समुद्र की गहराई |
निर्द्रव वायुदाबमापी | तूफान, वर्षा परिवर्तन (वायुदाब) |
फोटोमीटर | प्रकाश की तीव्रता |
इवैपोरीमीटर | वाष्पीकरण को मापना |
O.D.R. | मृदा में वायु मापने का यंत्र |
ओस्मोमीटर | परासरण दाब मापन |
मेनोमीटर | जड़ दाब मापन |
पीजोमीटर | पानी गहराई |
टेण्डरिलोमीटर | मटर की परिपक्वता मापन |
मैज शैलर | भुट्टो से दाना अलग करना |
जिप्सम ब्लॉक उपकरण | मृदा नमी ज्ञात करना |
न्यूट्रॉन आर्द्रतामापी | मृदा नमी ज्ञात करना |
रिज मैकर | क्यारी बनाने वाला यंत्र |
राइजोमीटर | जड़ सतह मापने हेतु |
मृदा थर्मामीटर | मृदा ताप |
लाइसीमीटर | वाष्पोत्सर्जन ज्ञात करना |
फल सब्जियों व फलों में स्वाद व रंग का कारण
गाजर का लाल रंग | एन्थोसायनिन के कारण |
गाजर का पीला रंग | जेन्थोफिल के कारण |
गाजर में पाया जाने वाला वर्णक /नारंगी रंग | कैरोटीन |
पपीते में पीला रंग | केरिकेजेन्थिन वर्णक |
आलू में हरापन | सोलेनिन के कारण |
हल्दी का पीला रंग | कुर्कुमीन |
प्याज सफेद रंग | ल्यूकोप्लास्ट लवक कारण |
प्याज में कवक प्रतिरोधी तत्त्व | कैटचोल |
प्याज में पीले रंग का कारण | क्वेरसिटिन |
प्याज में लाल रंग | एन्थोसाइनीन |
प्याज में चरपराहट/प्याज में तीखापन | एलाइल प्रोपाइल डाईसल्फाइड |
टमाटर का लाल रंग | लाइकोपीन वर्णक |
टमाटर में विषैला पदार्थ | सेपोनिन |
मिर्च का लाल रंग | केप्सेंथीन |
मिर्च में चरपराहट | कैप्सेसीन |
लहसुन में तीखापन | डाईएलाइल डाइ सल्फाइड |
आँवले में कसैलापन | टेनिन |
बेल में तीखापन | मार्मेलोसिन |
पपीते के गुदे का लाल रंग | लाइकोपिन वर्णक |
इमली में खट्टापन | टार्टरिक अम्ल |
सरसों के तेल में तीखापन | सिनिग्रीन |
शलजम में चरपराहट | कैल्शियम ऑक्जेलेट |
अजवायन में पाया जाने वाला रसायन | थाइमोल |
जीरे में कड़वापन | क्यूमिनॉल |
खीरे में कड़वाहट | कुकुरबिटेसिन |
नीम में कडवाहट | एजाडिरेक्टिन |
चने की पत्ती में खटास | मैलिक अम्ल (96%) ऑक्सैलिक अम्ल (4%) |
मूली में तीखापन | आइसोसाइनेट |
करेले में कडवाहट | मोर्मोडिसीन |
गुलाब की पंखुड़ियों का लाल रंग | एन्थोसायनिन |
बैंगन का बैंगनी रंग | एन्थोसायनिन |
सेब का लाल रंग | एन्थोसायनिन |
पत्तागोभी में कैंसर प्रतिरोधी तत्त्व | इण्डोल-3-कार्बिनोल |
फूलगोभी का सफेद रंग | फ्लेविनोइडस |
गोभी वर्गीय सब्जियों में गंध | सिनीग्रीन |
मक्का पीला रंग | क्रिप्टोजैन्थीन |
तेल का पीला रंग | एलाइल आइसो थायो साइनेट |
कॉल फसलों मे सुंगध | डाई मिथाइल पाइरेजीन |
साइलेज में खुशबू | ब्यूटाइरिक अम्ल |
तंबाकू | निकोटिन |
मूँगफली | एफ्लाटॉक्सीन |
ज्वार | HCN ग्लूकोसाइड/घूरिन |
सोयाबीन | गाइट्रोजन |
रिजका | सेपोनिन |
कपास | गोसीपॉल |
सरसों | इरूसिक अम्ल |
कुसुम, सूरजमुखी | पॉलीफेनोल्स |
आम | रेजिन्स |
ककड़ी में कड़वापन | कुकुरबिटेसिन |
गुलाब का नीला रंग | डेल्फीनिडिन |
कृषि से संबंधित राजस्थान के उत्कृष्टता केंद्र
अमरूद उत्कृष्ठता केन्द्र | देवड़ावास, टोंक |
जैविक खेती उत्कृष्ठता केन्द्र | झालावाड़ |
संतरा उत्कृष्ठता केन्द्र | झालरापाटन, झालावाड़ |
सिट्रस उत्कृष्ठता केन्द्र | नांता फार्म, कोटा |
सब्जी उत्कृष्ठता केन्द्र | छत्रपुरा, बूँदी |
अनार उत्कृष्ठता केन्द्र | ढिढोल (बस्सी), जयपुर |
पुष्प उत्कृष्ठता केन्द्र | सवाई माधोपुर |
सीताफल उत्कृष्टता केंद्र | चित्तौड़गढ |
ड्रैगन फ्रूट उत्कृष्टता केंद्र | ढिढोल (बस्सी), जयपुर |
खजूर उत्कृष्टता केंद्र | सगरा भोजका, जैसलमेर |
आम उत्कृष्टता केंद्र | खेमरी, धौलपुर |
औषधि उत्कृष्ठता केन्द्र | मावली, उदयपुर |
नोट :- बजट, 2023-24 में प्रस्तावित उत्कृष्टता केंद्र –
1. अमरूद उत्कृष्टता केंद्र – करमोदा, सवाईमाधोपुर
2. अंजीर उत्कृष्टता केंद्र – सिरोही
3. मधुमक्खी पालन (Apiculture) उत्कृष्टता केंद्र – टोंक
प्रमुख फसलों के उत्पत्ति स्थल
फसल | उत्पत्ति स्थल |
गेहूँ | दक्षिण-पश्चिम एशिया |
गन्ना | न्यू गिनी (क्यूबा)/भारत |
धान | इण्डो-बर्मा /दक्षिण-पूर्वी एशिया |
बाजरा, ज्वार, चवला, अरहर | अफ्रीका |
मक्का, तम्बाकू व सूरजमुखी | मैक्सिको (मध्य अमेरिका) |
आलू, टमाटर | पेरु (दक्षिणी अमेरिका) |
सोयाबीन, सरसों, चाय | चीन |
मूँग, कपास, बैगन | भारत |
मूँगफली | ब्राजील |
चना | दक्षिण-पश्चिम एशिया |
प्रमुख फसलों में प्रोटीन की मात्रा
फसल | प्रोटीन (प्रतिशत) |
चावल | 6–7% |
गेहूँ | 11-12% |
जौ | 11.5% |
बाजरा | 11-12% |
मक्का | 10% |
मटर | 22.5% |
चना | 21% |
अरहर | 21–25%(20- 1%12thRBSE) |
चवला | 23.4% |
मसूर | 25% |
मूँग | 23% |
सोयाबीन | 42% |
मूँगफली | 26% |
मोठ | 18-22.5% |
उड़द | 24% |
सामान्य रूपान्तरण गुणांक
1. | 1 एकड़ | 43560 वर्ग फुट |
2. | 1 एकड़ | 0.4047 हेक्टेयर |
3. | 1 हेक्टेयर | 2.47 एकड़ |
4. | 1 एकड | 4850 m2 |
5. | 1 वर्ग इंच | 6.45 वर्ग सेमी. |
6. | 1 वर्ग मील | 2.59 वर्ग किमी. |
7. | 1 मील | 1.609 किमी. |
8. | 1 वर्ग मील | 640 एकड़ |
9. | 1 वर्ग सेमी. | 00.155 वर्ग इंच |
10. | 1 वर्ग गज | 9 वर्ग फुट |
11. | 1 वर्ग गज | 0.8361 m2 |
12. | 1 वर्ग फुट | 144 वर्ग इंच |
13. | 1 वर्ग मीटर | 10.76 वर्ग फुट |
14. | 1 वर्ग फुट | 0.0929 m2 |
15. | 1 हेक्टेयर | 10000 m2 |
16. | 1 फुट | 30.48 cm |
17. | 1 इंच | 2.54 cm |
18. | ओजोन परत की मोटाई | 300 डॉबसन (3 मिली मीटर) |
19. | 1 क्यूमेक | 1000 लीटर/सेकण्ड |
20. | 1 क्यूसेक | 28.32 लीटर/सेकण्ड |
फसलों की प्रथम संकर किस्में | |||
क्र.सं. | फसल का नाम | किस्म का नाम | वर्ष |
1. | मक्का (Maize) | गंगा–1, | 1961 |
2. | ज्वार (Sorghum) | CSH – 1 | 1964 |
3. | बाजरा (Bajra) | HB – 1 | 1965 |
4. | कपास (Cotton) | H – 4 | 1970 मे C.T. पटेल द्वारा विकसित |
5. | चावल (Rice) | CORH – 1 | 1994 |
6. | तम्बाकू (Tobacco) | GTH – 1 | |
7. | सूरजमुखी (Sunflower) | BSH – 1 | 1982 |
8. | अरहर (Arhar) | ICPH – 8 | 1991 |
9. | गन्ना (Sugarcane) | CO – 205 | 1926 |
10. | बासमती चावल (Basmati Rice) | PRH – 10HH | |
11. | सरसों (Mustard) | NRC-HB – 506 | 2009 |
फसलों के कुल (Family) | ||
क्र.सं. | फसल का नाम | कुल |
1. | अरण्डी, रतनजोत, आँवला | यूफोरबिएसी |
2. | सौंफ, गाजर, धनिया, जीरा | अम्बेलीफेरी/ऐपीएसी |
3. | जूट, फालसा | टिलीएसी |
4. | सूरजमुखी, कुसुम | कम्पोजिटी/एस्टरेसी |
5. | तम्बाकू, आलू, टमाटर, बैंगन, मिर्च | सोलेनेसी |
6. | कपास, भिण्डी, पटसन | मालवेसी |
7. | सरसों, मूली, शलजम, पत्तागोभी, फूलगोभी | क्रूसीफेरी/ ब्रैसिकेसी |
8. | शकरकन्द | कॉन्वोल्वुलेसी |
9. | तिल | पेडीलिएसी |
10. | मैथी, सभी दलहनी फसलें, रिजका बरसीम | लेग्यूमिनोसी/फेबेसी |
11. | खाद्यान्न(गेहूँ,धान एवं जौ) | पोएसी/ ग्रेमिनी |
कृषि के महत्त्वपूर्ण संस्थान
Deemed Universities – 4
1. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
IARI – Indian Agricultural Research Institute, New Delhi
2. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल
NDRI – National Dairy Research Institute, Karnal
3. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर
IVRI – Indian Veterinary Research Institute, Izzatnagar
4. केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मुंबई
Central Institute on Fisheries Education, Mumbai
Institutions – 65 /संस्थान – 65
1. केन्द्रीय द्वीपीय अनुसंधान संस्थान, पोर्ट ब्लेयर
Central Island Agricultural Research Institute, Port Blair
2. केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर
CAZRI – Central Arid Zone Research Institute, Jodhpur
3. केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर
CARI – Central Avian Research Institute, Izzatnagar
4. केन्द्रीय अंतः स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर
Central Inland Fisheries Research Institute, Barrackpore
5. केन्द्रीय खारा जल जीवपालन अनुसंधान संस्थान, चैन्नई
Central Institute Brackishwater Aquaculture, Chennai
6. केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार (हरियाणा)
Central Institute for Research on Buffaloes, Hissar
7. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम (उत्तर प्रदेश)
Central Institute for Research on Goats, Makhdoom (UP)
8. केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल (मध्य प्रदेश)
Central Institute of Agricultural Engineering, Bhopal
9. केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर
CIAH – Central Institute for Arid Horticulture, Bikaner
10. केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान, नागपुर
Central Institute of Cotton Research, Nagpur
11. केन्द्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान, कोच्चि
Central Institute of Fisheries Technology, Cochi
12. केन्द्रीय ताजा जल जीव पालन संस्थान, भुवनेश्वर
Central Institute of Freshwater Aquaculture, Bhuvneshwar
13. केन्द्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई
Central Institute of Research on Cotton Technology, Mumbai
14. केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ
CISH-Central Institute of Sub Tropical Horticulture, Lucknow
15. केन्द्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान, श्रीनगर
CITH-Central Institute of Temperate Horticulture, Srinagar
16. केन्द्रीय कटाई उपरांत अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान, लुधियाना
CIPHET-Central Institute on Post harvest Engineering and Technology, Ludhiana
17. केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोच्चि
Central Marine Fisheries Research Institute, Kochi
18. केन्द्रीय रोपण फसलें अनुसंधान संस्थान, कासरगोड
Central Plantation Crops Research Institute, Kasargod
19. केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला
CPRI-Central Potato Research Institute, Shimla
20. केन्द्रीय जूट एवं संबद्ध रेशे अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर
Central Research Institute for Jute and Allied Fibres, Barrackpore
21. केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद
CRIDA–Central Research Institute of Dryland Agriculture, Hyderabad
22. केन्द्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक (ओडिशा)
CRRI- Central Rice Research Institute, Cuttack
23. केन्द्रीय भेड़ और ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर, राजस्थान
CSWRI-Central Sheep and Wool Research Institute, Avikanagar, Rajasthan
24. केन्द्रीय मृदा और जल संरक्षण अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, देहरादून
Indian Institute of Soil and Water Conservation, Dehradun
25. केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा)
Central Soil Salinity Research Institute, Karnal
26. केन्द्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान, राजमुंद्री
Central Tobacco Research Institute, Rajahmundry
27. केन्द्रीय कंदीय फसलें अनुसंधान संस्थान, त्रिवेन्द्रम
Central Tuber Crops Research Institute, Trivandrum
28. पूर्वी क्षेत्र के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर, पटना
ICAR Research Complex for Eastern Region, Patna
29. पूर्वोत्तर पहाड़ी क्षेत्रों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर, बारापानी (मेघालय)
ICAR Research Complex for NEH Region, Barapani (Meghalaya)
30. केन्द्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा
Central Coastal Agricultural Research Institute, Ela, Old Goa
31. भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
Indian Agricultural Statistics Research Institute, New Delhi
32. भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झाँसी
IGFRI-Indian Grassland and Fodder Research Institute, Jhansi
33. भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, राँची
Indian Institute of Agricultural Biotechnology, Ranchi
34. भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु
IIHR-Indian Institute of Horticultural Research, Bengaluru
35. भारतीय प्राकृतिक रेज़िन और गोंद संस्थान, राँची
Indian Institute of Natural Resins and Gums, Ranchi
36. भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर
IIPR – Indian Institute of Pulses Research, Kanpur
37. भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल
IISS – Indian Institute of Soil Sciences, Bhopal
38. भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान, कालीकट (केरल)
IISR-Indian Institute of Spices Research, Calicut
39. भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ (U.P)
IISR-Indian Institute of Sugarcane Research, Lucknow
40. भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी (U.P)
IVRI-Indian Institute of Vegetable Research, Varanasi, UP
41. राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान एवं प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद
NAARM-National Academy of Agricultural Research & Management, Hyderabad
42. राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, रायपुर
National Institute of Biotic Stresses Management, Raipur
43. राष्ट्रीय अजैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान, मालेगाँव, महाराष्ट्र
National Institue of Abiotic Stress Management, Malegaon, Maharashtra
44. राष्ट्रीय पशु पोषण और कायिकी संस्थान, बेंगलुरू
National Institute of Animal Nutrition and Physiology, Bengaluru
45. राष्ट्रीय जूट एवं संबद्ध रेशे प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, कोलकाता
National Institute of Natural Fibre Engineering and Technology, Kolkata
46. राष्ट्रीय पशुरोग जानपदिक एवं सूचना विज्ञान संस्थान, हैब्बल, बेंगलुरू
National Institute of Veterinary Epidemiology and Disease Informatics, Hebbal, Bengaluru
47. गन्ना प्रजनन संस्थान, कोयम्बटूर
SBI-Sugarcane Breeding Institute, Coimbatore
48. विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा
Vivekananda Parvatiya Krishi Anusandhan Sansthan, Almora
49. केन्द्रीय गोपशु अनुसंधान संस्थान, मेरठ, उत्तरप्रदेश
Central Institute for Research on Cattle, Meerut, Uttar Pradesh
50. राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल
National Institute of High Security Animal Diseases, Bhopal
51. भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना (पंजाब)
Indian Institute of Maize Research, Ludhiana
52. केन्द्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान, झाँसी
Central Agroforestry Research Institute, Jhansi
53. राष्ट्रीय कृषि आर्थिकी एवं नीति अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
National Institute of Agricultural Economics and Policy Research, New Delhi
54. भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल
IIWBR– Indian Institute of Wheat and Barley Research, Karnal
55. भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम (मेरठ)
Indian Institute of Farming Systems Research, Modipuram (Meerut)
56. भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद
IIMR–Indian Institute of Millets Research, Hyderabad
57. भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद
Indian Institute of Oilseeds Research, Hyderabad
58. भारतीय तेलताड़ अनुसंधान संस्थान, पेडावेगी, पश्चिम गोदावरी
Indian Institute of Oil Palm Research, Pedavegi, West Godawari
59. भारतीय जल प्रबंधन संस्थान, भुवनेश्वर
Indian Institute of Water Management, Bhuvaneshwar
60. भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद
Indian Institute of Rice Research, Hyderabad
61. केन्द्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेश्वर
Central Institute for Women in Agriculture, Bhuvaneshwar
62. केन्द्रीय नीबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान, नागपुर
Central Citrus Research Institute, Nagpur
63. भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, मऊ (UP)
Indian Institute of Seed Science, Mau (UP)
64. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हजारीबाग, झारखंड
Indian Agricultural Research Institute, Hazaribag, Jharkhand
65. राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली
National Institute for Plant Biotechnology, New Delhi
National Research Centres/ राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र – 14
1. राष्ट्रीय केला अनुसंधान केन्द्र, त्रिची (तमिलनाडु)
National Research Centre for Banana, Trichi (Tamilnadu)
2. राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान केन्द्र, पुणे (महाराष्ट्र)
National Research Centre for Grapes, Pune
3. राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर
National Research Centre for Litchi, Muzaffarpur
4. राष्ट्रीय अनार अनुसंधान केन्द्र, शोलापुर (महाराष्ट्र)
National Research Centre for Pomegranate, Solapur
5. राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर
National Research Centre on Camel, Bikaner
6. राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र, हिसार (हरियाणा)
National Research Centre on Equines, Hisar
7. राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केन्द्र, हैदराबाद
National Research Centre on Meat, Hyderabad
8. राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केन्द्र, मेदजीफेमा, नागालैंड
National Research Centre on Mithun, Medziphema, Nagaland
9. राष्ट्रीय ऑर्किड अनुसंधान केन्द्र, पेक्यॉन्ग, सिक्किम
National Research Centre on Orchids, Pakyong, Sikkim
10. राष्ट्रीय शूकर अनुसंधान केन्द्र, गुवाहाटी
National Research Centre on Pig, Guwahati
11. राष्ट्रीय बीज मसाला अनुसंधान केन्द्र, तबीजी (अजमेर)
National Research Centre on Seed Spices, Tabiji (Ajmer)
12. राष्ट्रीय याक अनुसंधान केन्द्र, वेस्ट केमंग
National Research Centre on Yak, West Kemang
13. राष्ट्रीय समन्वित नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र, नई दिल्ली
National Centre for Integrated Pest Management, New Delhi
14. महात्मा गाँधी इंट्रिग्रेटेड फार्मिंग अनुसंधान संस्थान, मोतीहारी
Mahatma Gandhi Integrated Farming Research Institute, Motihari
National Bureaux / राष्ट्रीय ब्यूरो- 6
1. राष्ट्रीय पादप आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरो, नई दिल्ली
NBPGR – National Bureau of Plant Genetics Resources, New Delhi
2. राष्ट्रीय कृषि के लिए महत्त्वपूर्ण सूक्ष्म जीव ब्यूरो, मऊ, उत्तर प्रदेश
National Bureau of Agriculturally Important Micro-organisms, Mau, Uttar Pradesh
3. राष्ट्रीय कृषि के लिए उपयोगी कीट संसाधन ब्यूरो, बेंगलुरु
National Bureau of Agricultural Insect Resources, Bengaluru
4. राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, नागपुर
NBSS & LUP-National Bureau of Soil Survey and Land Use Planning, Nagpur
5. राष्ट्रीय पशु आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरो, करनाल
NBAGR-National Bureau of Animal Genetic Resources, Karnal
6. राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरो, लखनऊ
National Bureau of Fish Genetic Resources, Lucknow
Directorates/Project Directorates – 13
1. मूंगफली अनुसंधान निदेशालय, जूनागढ़ (गुजरात)
Directorate of Groundnut Research, Junagarh (Guj.)
2. सोयाबीन अनुसंधान निदेशालय, इंदौर (मध्यप्रदेश)
Directorate of Soybean Research, Indore
3. तोरिया और सरसों अनुसंधान निदेशालय, सेवर (भरतपुर)
DRMR– Directorate of Rapeseed & Mustard Research, Sewar, Bharatpur
4. मशरूम अनुसंधान निदेशालय, सोलन (हिमाचल प्रदेश)
Directorate of Mushroom Research, Solan (HP)
5. प्याज एवं लहसुन अनुसंधान निदेशालय, पुणे (महाराष्ट्र)
Directorate on Onion and Garlic Research, Pune
6. काजू अनुसंधान निदेशालय, पुत्तुर (कर्नाटक)
Directorate of Cashew Research, Puttur
7. औषधीय एवं सगंधीय पादप अनुसंधान निदेशालय, आणंद (गुजरात)
Directorate of Medicinal and Aromatic Plants Research, Anand
8. पुष्पोत्पादन अनुसंधान निदेशालय, पुणे, (महाराष्ट्र)
Directorate of Floricultural Research, Pune, Maharashtra
9. खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश)
Directorate of Weed Research, Jabalpur (MP)
10. खुर एवं मुहपका रोग प्रायोजना निदेशालय, मुक्तेश्वर (उत्तराखण्ड)
Project Directorate on Foot & Mouth Disease, Mukteshwar (Uttrakhand)
11. कुक्कुट पालन अनुसंधान निदेशालय, हैदराबाद
Directorate of Poultry Research, Hyderabad
12. कृषि ज्ञान प्रबंध निदेशालय, नई दिल्ली
Directorate of Knowledge Management in Agriculture (DKMA), New Delhi
13. शीत जल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशालय, भीमताल, नैनीताल
Directorate of Cold Water Fisheries Research, Bhimtal, Nainital
क्र.सं. | अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाएं | मुख्यालय |
1. | अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान | लॉस बानोस (फिलीपिन्स) (1960) |
2. | अन्तर्राष्ट्रीय पशुधन अनुसंधान संस्थान | नैरोबी (केन्या) |
3. | अन्तर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र | लीमा (पेरू) |
4. | अन्तर्राष्ट्रीय क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी एरिड ट्रॉपिक्स(ICRISAT) | हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) (1972) |
5. | अन्तर्राष्ट्रीय मक्का एंव गेहूँ सुधार केन्द्र(CIMMYT) | मैक्सिको (1966) |
6. | अन्तर्राष्ट्रीय सेंटर फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च इन द ड्राई एरियाज((ICARDA) | अलिप्पों सिरिया / बेयरूत, लेबनान (1977) |
7. | अन्तर्राष्ट्रीय इंस्टीट्यूट फॉर ट्रॉपिकल एग्रीकल्चर (IITA) | इबादान (नाइजीरिया) |
8. | अन्तर्राष्ट्रीय उष्ण कृषि केन्द्र | कैली-पामीरा (कोलम्बिया) |
9. | अन्तर्राष्ट्रीय शस्य वानिकी अनुसंधान केन्द्र | नैरोबी (केन्या) |
10. | अन्तर्राष्ट्रीय वानिकी अनुसंधान केन्द्र | बोगोर (इंडोनेशिया) |
11. | अन्तर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान | वॉशिंगटन D.C. (अमेरिका) |
12. | अन्तर्राष्ट्रीय सर्विस फॉर नेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च (ISNAR) | द हैग (नीदरलैण्ड) |
फसलों के वैज्ञानिक नाम
फसल | वैज्ञानिक नाम |
खाद्यान्न फसलें | |
बाजरा | पेनिसिटम ग्लूकम |
गेहूँ | ट्रिटिकम एस्टीवम |
जौ | होर्डियम वल्गेयर |
चावल | ओराइजा सेटाइवा |
मक्का | जिया मेज |
ज्वार | सोरघम बाइकॉलर |
जई | एविना सेटाइवा |
सांवा | सिटारिया ग्लुयका |
कुटकी | पेनिकम सूमाट्रेंस |
कंगनी | सिटारिया इटालिका |
रागी | इल्यूसिन कोरकाना |
दलहनी फसलें | |
चना | साइसर एराइटीनम |
मसूर | सेटारिया इटेलिका |
मटर | पाइसम सेटाइवम |
अरहर | केजेनंस केजान |
मूँग | विग्ना रेडियटा |
उड़द | विग्ना मूंगो |
चवला | विग्ना साइनेसिस |
राजमा | फेजियोलस वल्गेरिस |
मोठ | विग्ना एकॉन्टीफोलिया |
तिलहनी फसलें | |
सरसों | ब्रेसिका स्पी. |
राई (भारतीय सरसों) | ब्रेसिका जुन्सिया |
तारामीरा | इरूका सेटाइवा |
तिल | सीसेमम इंडिकम |
अरण्डी | रिकिनस कम्युनिस |
सूरजमुखी | हेलिएनथस एनस |
अलसी | लिनम युसिटेटिसिमम |
सोयाबीन | ग्लाइसीन मेक्स |
मूँगफली | अरेकिस हाइपोजिया |
रेशेदार फसलें | |
सनई | क्रोटोलेरिया जुन्सिया |
ढैंचा | सेस्बानिया एक्यूलेटा |
कपास | गोसीपियम स्पी. |
जूट | कॉर्कोरस कैप्सुलारिस |
शर्करा वाली फसलें | |
गन्ना | सेकेरम ऑफीसिनेरम |
चुकन्दर | बीटा वल्गेरिस |
चारा वाली फसलें | |
बरसीम | ट्राइफोलियम अलेक्जेन्ड्रिनम |
रिजका | मेडिकागो सेटाइवा |
नेपियर घास | पेन्नीसेटम परप्यूरियम |
2 thoughts on “सामान्य कृषि (General Agriculture)”